1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या 27 फीसदी बढ़ी

मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या 27 फीसदी बढ़ी

 Published : May 06, 2016 11:15 am IST,  Updated : May 06, 2016 11:15 am IST

भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्‍या ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। मार्च के म‍हीने में देश के घरेलू हवाई यात्री यातायात में 27.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चीन और अमेरिका से आगे भारत, मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या 27 फीसदी बढ़ी- India TV Hindi
चीन और अमेरिका से आगे भारत, मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या 27 फीसदी बढ़ी

नयी दिल्ली। भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्‍या ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। मार्च के म‍हीने में देश के घरेलू हवाई यात्री यातायात में 27.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की यह ग्रोथ दुनिया में दूसरे सबसे बड़े बाजार अमेरिका की घरेलू यात्रा मांग में वृद्धि के मुकाबले छह गुना अधिक है।

चीन और अमेरिका से भी ज्‍यादा ग्रोथ

आईएटीए के आज जारी यात्री यातायात आंकड़ों के अनुसार भारत में मार्च 2016 में हवाई यात्री यातायात 27.4 प्रतिशत बढ़ा। वैश्विक स्तर पर कुल घरेलू मांग में इस साल मार्च में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 3.7 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसका प्रमुख कारण दो सबसे बड़ा बाजार अमेरिका तथा चीन में अच्छा प्रदर्शन है। कुल वैश्विक यातायात में भारत की हिस्सेदारी महज 1.2 प्रतिशत है। वहीं अमेरिका की प्रत्येक पांच घरेलू यात्रियों में दो की हिस्सेदारी है।

भारत में शुरू हुई दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट की खासियतें

etihad

etihad-indiatv-paisaIndiaTV Paisa

e4IndiaTV Paisa

e5IndiaTV Paisa

e3IndiaTV Paisa

e6IndiaTV Paisa

e1IndiaTV Paisa

e2IndiaTV Paisa

e7IndiaTV Paisa

इस साल साउथ ईस्‍ट एशिया से आएंगे 9 लाख पर्यटक

ई-वीजा की सुविधा और क्षेत्र मैं बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान के चलते दक्षिण पूर्व एशिया से इस साल करीब नौ लाख पर्यटकों के भारत जाने की उम्मीद है, जो पिछले साल के पर्यटकों की संख्या से 15 फीसदी अधिक है। सिंगापुर में भारतीय पर्यटन कार्यालय के सहायक निदेशक आरके सुमन ने कहा कि  इस साल भारत भ्रमण पर जाने वाले दक्षिण पूर्व एशियाई पर्यटकों की संख्या में हम 15 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि हमने विशेष तौर पर ई-वीजा की शुरुआत एवं संपूर्ण क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया है।

Etihad एयरवेज ने भारत में शुरू की दुनिया की सबसे महंगी हवाई सेवा

हवाई टिकट कैंसिल कराना हुआ महंगा, इंडिगो घरेलू उड़ान के टिकट पर काटेगी 2,250 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा