1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में सबसे ज्‍यादा फायदेवाली रिटेल चेन का संचालन करती है सेना, अंबानी, बिड़ला और बियानी हैं पीछे

भारत में सबसे ज्‍यादा फायदेवाली रिटेल चेन का संचालन करती है सेना, अंबानी, बिड़ला और बियानी हैं पीछे

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 20, 2016 09:24 am IST,  Updated : Aug 20, 2016 11:16 am IST

सेना द्वारा संचालित सीएसडी देशभर में 3,900 स्‍टोर का संचालन करता है और वित्‍त वर्ष 2014-15 में इसने 236 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।

Gunning For It: भारत में सबसे ज्‍यादा फायदेवाली रिटेल चेन का संचालन करती है सेना, अंबानी, बिड़ला और बियानी हैं पीछे- India TV Hindi
Gunning For It: भारत में सबसे ज्‍यादा फायदेवाली रिटेल चेन का संचालन करती है सेना, अंबानी, बिड़ला और बियानी हैं पीछे

Key Highlights

  • भारतीय रक्षा मंत्रालय का कैंटीन स्‍टोर डिपार्टमेंट ने वित्‍त वर्ष 2014-15 में 236 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।
  • बिग बाजार और ई-जोन जैसे सुरपमार्केट चेन ने 153 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।
  • रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की रिलायंस रिटेल का मुनाफा इस दौरान 159 करोड़ रुपए रहा है।
  • सीएसडी स्‍टोर  1 फीसदी ओर प्राइवेट रिटेलर 8 से 18 फीसदी के बीच की ऑपरेटिंग मार्जिन पर काम करते हैं।
  • 2014-15 में सीएसडी स्‍टोर का कुल टर्नओवर 13,709 करोड़ रुपए, रिलायंस रिटेल का 17,640 करोड़ और फ्यूचर रिटेल का 11,149.87 करोड़ रुपए रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा