1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो की अहमदाबाद से गुवाहटी और बागडोगरा के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी

इंडिगो की अहमदाबाद से गुवाहटी और बागडोगरा के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:49 pm IST

इंडिगो ने पांच जुलाई से अहमदाबाद से गुवाहटी और बागडोरा के लिए रोजाना सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषण की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Indigo- India TV Hindi
Indigo

नयी दिल्ली: इंडिगो ने पांच जुलाई से अहमदाबाद से गुवाहटी और बागडोरा के लिए रोजाना सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषण की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बॉल्टर ने कहा, "घरेलू उड़ान संपर्क को मजबूत करने के हमारे प्रयास के तहत , हम अहमदाबाद से बागडोगरा और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर खुश हैं।" 

इंडिगो के एक प्रेस बयान के मुताबिक, अहमदाबाद - बागडोगरा के बीच उड़ान प्रतिदिन सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर बागडोगरा पहुंचेगी। वापसी उड़ान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बागडोगरा से निकलेगी और दोपहर साढे तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

इसी प्रकार, अहमदाबाद - गुवाहटी उड़ान दोपहर को चार बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना होगी और शाम सात बजकर 20 मिनट पर गुवाहटी पहुंचेगी जबकि वापसी उड़ान गुवाहटी से रात आठ बजे निकलेगी और 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा