1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndusInd Bank का चौथी तिमाही मुनाफा 62% गिरकर रहा 360 करोड़, निवेशकों को प्रति शेयर 7.50 रुपए का मिलेगा लाभांश

IndusInd Bank का चौथी तिमाही मुनाफा 62% गिरकर रहा 360 करोड़, निवेशकों को प्रति शेयर 7.50 रुपए का मिलेगा लाभांश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 22, 2019 04:13 pm IST,  Updated : May 22, 2019 04:13 pm IST

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि उसकी कुल आय मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 7,550.43 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,858.62 करोड़ रुपए थी।

IndusInd Bank Q4 profit plunges over 62 pc to Rs 360 cr- India TV Hindi
IndusInd Bank Q4 profit plunges over 62 pc to Rs 360 cr Image Source : INDUSIND BANK

नई दिल्‍ली। इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ वित्‍त वर्ष 2018-19 की मार्च तिमाही में 62 प्रतिशत से अधिक घटकर 360.10 करोड़ रुपए रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में बैंक को 953.09 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। 

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि उसकी कुल आय मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 7,550.43 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,858.62 करोड़ रुपए थी।

 पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक का लाभ 8 प्रतिशत घटकर 3,301 करोड़ रुपए रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 3,606 करोड़ रुपए था। बैंक की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में बढ़कर 27,907.87 करोड़ रुपए रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 में 22,030.85 करोड़ रुपए थी।

 बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) या फंसा कर्ज 2018-19 में 3,947.41 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले 1,704.91 करोड़ रुपए था। बैंक के निदेशक मंडल ने 2018-19 के लिए 7.50 रुपए प्रति शेयर लाभांश देने की सिफारिश की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा