1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंफोसिस नोएडा में करेगी विस्तार, 5000 कर्मचारियों के लिए खोलेगी नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र

इंफोसिस नोएडा में करेगी विस्तार, 5000 कर्मचारियों के लिए खोलेगी नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 29, 2018 03:30 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 03:30 pm IST

देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने घोषणा की है कि वह दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र खोलेगी। रविवार को लखनऊ में हुए राइजिंग यूपी पावरिंग न्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है

Infosys to Expand Presence in Noida Uttar Pradesh - India TV Hindi
Infosys to Expand Presence in Noida Uttar Pradesh 

नई दिल्ली। देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने घोषणा की है कि वह दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र खोलेगी। रविवार को लखनऊ में हुए राइजिंग यूपी पावरिंग न्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है। यह केंद्र नोएडा के सेक्टर 85 में कंपनी को राज्य सरकार की तरफ से दी गई भूमि पर तैयार किया जाएगा।

इंफोसिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 750 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा में बनने वाले सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र में 5000 कर्मचारियों की व्यवस्था होगी और यह सेक्टर 85 में राज्य सरकार की तरफ से दी गई 27.5 एकड़ भूमी पर इसे तैयार किआ जाएगा। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ने राज्य सरकार को इसके लिए धन्यवाद किया है।

9 जुलाई को नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की मोबाइल कंपनी सैमसंग के सबसे बड़ा मोबाइल प्लांट का उदघाटन किया था, सैमसंग ने पिछले साल राज्य सरकार की तरफ से राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए किए गए कार्यक्रम में नोएडा में निवेश का ऐलान किया था और एक साल के बाद प्लांट का उदघाटन भी कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा