1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 11, 2018 09:36 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:10 am IST

नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स  करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।

Sensex and Nifty opens negative but IT companies gain after...- India TV Hindi
Sensex and Nifty opens negative but IT companies gain after strong TCS results Image Source : PTI

नई दिल्ली। नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स  करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में आज आईटी इंडेक्स को छोड़ अधिकतर सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल इंडेक्स में है, इसके अलावा पीएसयू बैंक और फार्मा इंडेक्स में ज्यादा कमजोरी है। हालांकि मंगलवार को देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के शानदार तिमाही नतीजों की वजह से आज बाजार में पूरे आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। टीसीएस को जून तिमाही में 7340 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है जो अनुमान से कहीं ज्यादा है। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी को 5945 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाली कंपनियों में आईटी सेक्टर की कंपनियां ही हैं, टीसीएस में सबसे ज्यादा मजबूती देखी जा रही है, इसके अलावा टेक महिंद्रा, विप्रो और एचसीएल टेक में ज्यादा तेजी है। अन्य कंपनियों में इंडियाबुल हाउसिंग, भारत पेट्रोलियम, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में मजबूती बनी हुई है। घटने वाली कंपनियों में सबसे आगे वेदांत, हिंडाल्को, कोल इंडिया, सिप्ला, आईटीसी और यूपीएल के शेयर हैं।

इस बीच बाजार की नजर उन कंपनियों पर टिकी हुई है जिसके तिमाही नतीजे घोषित होने हैं, आज रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और गुरुवार को आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के तिमाही नतीजे घोषित होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा