1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 10, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 04:15 pm IST

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

Reliance Industry Market Cap reaches 6.5 lakh crore on Tuesday- India TV Hindi
Reliance Industry Market Cap reaches 6.5 lakh crore on Tuesday

नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा यानि 30.10 रुपए का उछाल देखने को मिला है, कंपनी के शेयर का भाव बढ़कर 1025.75 तक पहुंच चुका है। शेयर के भाव में हुई बढ़ोतरी की वजह से कंपनी का कुल बाजार मूल्य 6.50 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्री सालाना बैठक में मुकेश अंबानी ने ई-कॉमर्स से लेकर जियो फाइबर जैसे कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर कंपनी के निवेशक काफी उत्साहित दिख रहे हैं जिस वजह से शेयरों में तेजी आ रही है। इस बीच निवेशक अब कंपनी के जून तिमाही नतीजों का इंतजार भी कर रहे हैं, अगर जून तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहते हैं तो बाजार में उनका असर दिख सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा