1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: IT की नौकरी छोड़ ऑटो ड्राइवर बन गईं ये मैडम, हर महीने कमा रहीं ₹60 हजार; रिएक्शन हुआ वायरल

Video: IT की नौकरी छोड़ ऑटो ड्राइवर बन गईं ये मैडम, हर महीने कमा रहीं ₹60 हजार; रिएक्शन हुआ वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 30, 2026 12:51 pm IST,  Updated : May 30, 2026 12:51 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिल का वीडियो वायरल हुआ है जो IT की नौकरी छोड़ अब फुल टाइम ऑटो चला रही हैं। दावा है कि, वे हर महीन 60 हजार रुपये कमा रही हैं।

Women Inspiring Video, Techie Success Story, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hi- India TV Hindi
ऑटो ड्राइवर बन चुकी एक्स टेकी का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@DR.NEZRIN_MIDHLAJ

Viral Video : दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के अलग—अलग हिस्सों में एक बड़ा वर्ग उन लोगों का है जो अपने शहरों से दूर भविष्य संवारने के लिए आते हैं। हालांकि, कम ग्रोथ वाली थकाऊ और बोझिल नौकरी करते-करते कई लोग अपना सुकून खो बैठते हैं। उच्च तनाव, अनिद्रा, कम तरक्की और कम वेतन के चलते ज्यादातर लोग नौकरी छोड़कर स्टार्टअप या ​फिर कुछ भी और (नौकरी के अलावा) करने का फैसला करते हैं। ऐसा ही एक काम किया पूर्व टेकी महिला ने जिन्होंने IT की नौकरी छोड़कर ऑटो ड्राइवर बनना मुनासिब समझा। 

9 साल तक थीं IT मैनेजर

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो @dr.nezrin_midhlaj नामक हैंडल से शेयर किया। इस वीडियो में उद्यमी ने यह जानकर हैरान रह गए कि ऑटो चालक महिला पहले 9 वर्षों तक आईटी मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। कॉर्पोरेट जगत के लगातार तनाव से मुक्ति पाने के लिए, उन्होंने अब अपना वाहन चलाकर प्रति माह लगभग ₹60,000 की कमाई की है। उन्होंने लिखा कि, 'कभी-कभी, सबसे प्रभावशाली कहानियां सबसे अप्रत्याशित बातचीत से निकलती हैं।' पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'आज मेरी मुलाकात एक महिला वाहन चालक से हुई। वह आत्मविश्वासी, सलीके से कपड़े पहने हुए और अपने जीवन से पूरी तरह संतुष्ट थी। जब मैंने उससे पूछा कि पुरुष प्रधान क्षेत्र में काम करना कैसा लगता है, तो उसका जवाब मेरे मन में बस गया।' वे बताती हैं कि, ऑटो चालक ने उनसे कहा कि उन्होंने 9 साल तक आईटी मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन फिर एक अलग करियर बनाने के लिए नौकरी छोड़ दी। बताया कि, 'अब वह अपना ऑटो खुद चलाती है। वह महीने में लगभग 60,000 रुपये कमाती है । और सबसे महत्वपूर्ण बात, उसने कहा कि वह खुश है।'  

ऑटो ड्राइवर महिला ने छोड़ी अमिट छाप 

उद्यमी महिला ने बताया कि, इस मुलाकात ने उन पर एक अमिट छाप छोड़ी जिन्होंने महसूस किया कि ऐसा अक्सर नहीं होता कि लोगों में आरामदायक करियर छोड़कर वह करने का साहस हो जो उन्हें खुशी देता है। वे लिखती हैं कि, 'इससे मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि हम कितनी बार खिताबों के पीछे भागते हैं और खुद से यह पूछना भूल जाते हैं कि असल में हमें जीने का एहसास किससे होता है? हर सफलता की कहानी एक जैसी नहीं होती। और कभी-कभी, प्रतिष्ठा की बजाय शांति को चुनना सबसे साहसी फैसला होता है। इन बातचीत के लिए आभारी हूं जो मुझे ज़मीन से जोड़े रखती हैं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह वीडियो देखने के बाद... मैं सोचती हूं, आईटी में 18 साल हो गए और अब भी ऐसी मीटिंग्स को संभाल लेती हूं जो ईमेल से भी हो सकती थीं, तीन घंटे तक चलने वाली छोटी कॉल्स और सुबह 3 बजे की प्रोडक्शन समस्याओं को भी। सोचिए अब तक मुझमें कितना धैर्य और भावनात्मक आघात सहने की क्षमता आ गई होगी।' दूसरे ने लिखा कि, 'वह एक सरल और सुखी जीवन चाहती है। मुझे उसके लिए खुशी है और उसके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।' तीसरे ने लिखा कि 'दबाव में जीने की बजाय, बिना दबाव के जीना बेहतर है।' एक और ने लिखा कि, 'वाह, बहुत बढ़िया! मुझे उस पर बहुत गर्व है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

जब शख्स ने ड्राइवर और घरेलू सहायक के साथ किया टीम लंच, वायरल फोटो ने ​जीत लिया यूजर्स का दिल  
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।