1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में अवश्‍य होनी चाहिए बढ़ोतरी, इरडा प्रमुख ने जताया अपना इरादा

थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में अवश्‍य होनी चाहिए बढ़ोतरी, इरडा प्रमुख ने जताया अपना इरादा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 09, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 09:30 pm IST

बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने गुरुवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष में थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम में वृद्धि अवश्य होनी चाहिए।

थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में अवश्‍य होनी चाहिए बढ़ोतरी, इरडा प्रमुख ने जताया अपना इरादा- India TV Hindi
थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में अवश्‍य होनी चाहिए बढ़ोतरी, इरडा प्रमुख ने जताया अपना इरादा

मुंबई। बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने गुरुवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष में थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम में वृद्धि अवश्य होनी चाहिए। सेवा प्रदाता की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसा करना होगा।

इरडा के चेयरमैन टी.एस. विजयन ने यहां उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा,

इस बारे में हमने एक मसौदा पहले ही तैयार कर लिया है जिसपर हम सभी संबद्ध पक्षों से उनकी राय मांग रहे हैं। थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में वृद्धि अब अवश्यंभावी लग रही है। बहरहाल, इसमें वृद्धि अब इस बात पर निर्भर करती है कि हमें सभी संबद्ध पक्षों से किस प्रकार की प्रतिक्रिया मिलती है।

  • विजयन ने थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम में वृद्धि की वकालत करते हुए कहा कि बीमा क्षेत्र में एकत्रित होने वाली राशि और दावों की राशि में बदलाव होता रहता है।
  • इस मामले में यदि मुआवजा निर्धारित रहता है तो मौजूदा प्रीमियम सुरक्षित है लेकिन तीसरे पक्ष के प्रीमियम में यह बात ऐसी नहीं है, इसलिए इसे बढ़ाने की जरूरत है।
  • विजयन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि घरेलू पुनर्बीमा कंपनी होने के नाते आईटीआई-रि बाध्यकारी उपकर की पात्र है।
  • कंपनी को यह सुविधा पाने के लिए केवल अपनी वित्तीय मजबूती दिखानी होगी।
  • बाध्यकारी उपकर प्रीमियम का वह हिस्सा है, जो कि साधारण बीमा कंपनियों को पुनर्बीमा कंपनियों को अनिवार्य रूप से देना होता है।
  • वर्तमान में यह राशि कुछ साल पहले की 20 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत है।
  • आईटीआई-रि एक मात्र घरेलू आवेदक है जिसे इरडा ने देश में इस क्षेत्र में काम करने के लिए अंतिम मंजूरी दी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा