1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जापान की मदद से दौड़ेगी चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो, 5536 करोड़ रुपए का मिलेगा लोन

जापान की मदद से दौड़ेगी चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो, 5536 करोड़ रुपए का मिलेगा लोन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 27, 2015 09:51 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 09:54 pm IST

जापान की आर्थिक मदद से भारत के चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो दौड़ेगी। भारत और जापान ने जापान की आधिकारिक विकास ऋण मदद के लिए दस्तावेजों की बदली की है।

जापान की मदद से दौड़ेगी चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो, 5536 करोड़ रुपए का मिलेगा लोन- India TV Hindi
जापान की मदद से दौड़ेगी चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो, 5536 करोड़ रुपए का मिलेगा लोन

नई दिल्‍ली। जापान की आर्थिक मदद से भारत के चेन्‍नई और अहमदाबाद में मेट्रो दौड़ेगी। शुक्रवार को भारत और जापान ने जापान की आधिकारिक विकास ऋण मदद (ओडीए) के लिए दस्तावेजों का आदान प्रदान किया है। इस ओडीए के तहत चेन्नई व अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए जापान कुल 5,536 करोड़ रुपए मूल्‍य की ऋण सहायता उपलब्‍ध कराएगा।

दोनों देशों ने एक एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, भारत व जापान  ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना (चार) और अहमदाबाद रेल परियोजना के लिए जापान की 5,536 करोड़ रुपए मूल्य की आधिकारिक विकास ऋण सहायता (ओडीए) के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया है।

आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव एस सेलवकुमार तथा भारत में जापानी दूतावास के युताका किकुता ने इन दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।  जापान की सरकार ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना (चार) को लगभग 1,080 करोड़ रुपए तथा अहमदाबाद मेट्रो परियोजना को 4,456 करोड़ रुपए की ओडीए की प्रतिबद्धता जताई है। भारत और जापान के बीच 1958 से ही आपसी लाभ का आर्थिक सहयोग होता रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत और जापान के बीच व्‍यापारिक रिश्‍ते और अधिक मजबूत हुए हैं।

एफआईपीबी ने 160 करोड़ रुपए के तीन एफडीआई प्रस्तावों को दी मंजूरी

विदेशी निवेश संवदर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने शुक्रवार को 160 करोड़ रुपये के तीन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एफआईपीबी के एजेंडा पर कुल 24 प्रस्तावों में से 11 इस महीने घोषित नई नीतिगत घोषणा के मद्देनजर स्वत: मंजूरी मार्ग के तहत थे। ये 11 प्रस्ताव 300 करोड़ रुपए के हैं। ऐसे में एफआईपीबी ने शेष 13 प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने के बाद तीन को मंंजूरी दे दी। अधिकारी ने बताया कि स्केलीनवर्क्‍स  पीपल साल्यूशंस एलएलपी, जीवीके बायोसाइंसेज तथा सिंगापुर की जीएमएस फार्मा के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। ये प्रस्ताव 160 करोड़ रुपए के हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा