1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेपी समूह ने 4,460 करोड़ रुपए के ऋण, भुगतान में की चूक

जेपी समूह ने 4,460 करोड़ रुपए के ऋण, भुगतान में की चूक

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 03, 2016 09:40 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 10:25 pm IST

जेपी समूह की कंपनियों पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। समूह ने करीब 4,460 करोड़ रुपए के ऋण और अन्य भुगतान में चूक या डिफॉल्ट किया है।

जेपी समूह ने 4,460 करोड़ रुपए के ऋण भुगतान में की चूक, लगातार बढ़ रहा है वित्‍तीय दबाव- India TV Hindi
जेपी समूह ने 4,460 करोड़ रुपए के ऋण भुगतान में की चूक, लगातार बढ़ रहा है वित्‍तीय दबाव

नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जेपी समूह की कंपनियों पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। समूह ने करीब 4,460 करोड़ रुपए के ऋण और अन्य भुगतान में चूक या डिफॉल्ट किया है। एकीकृत आधार पर समूह बैंकों को 2,905.6 करोड़ रुपए की मूल राशि तथा अन्य 1,558.93 करोड़ रुपए के ब्याज का भुगतान करने में विफल रहा है।

समूह द्वारा किए गए ताजा खुलासे के अनुसार 31 मार्च, 2016 तक बकाया कर्ज के भुगतान में एक से लेकर 269 दिन का विलंब चल रहा था। इसमें से जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 2,183.17 करोड़ रुपए, जयप्रकाश पावर वेंचर्स पर 688.48 करोड़ रुपए तथा जेपी सीमेंट पर 33.95 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में समूह ने कहा है कि इस दौरान जयप्रकाश एसोसिएट्स पर कर्ज के ब्याज का 837.45 करोड़ रुपए, जयप्रकाश पावर वेंचर्स पर 152.18 करोड़ रुपए तथा जेपी सीमेंट कॉरपोरेशन पर 63.13 करोड़ रुपए का ब्याज बकाया था। साथ ही जेपी इन्फ्राटेक पर 193.08 करोड़ रुपए, जेपी आगरा विकास पर 3.01 करोड़ रुपए, प्रयागराज पावर जेनरेशन पर 308.66 करोड़ रुपए तथा मध्य प्रदेश जेपी मिनरल्स पर 75 हजार रुपए तथा भिलाई जेपी सीमेंट पर 67 हजार रुपए का ब्याज बकाया था।

यह भी पढ़ें- Jaypee Group 15,900 करोड़ रुपए में Ultratech को बेचेगा अपने सीमेंट प्‍लांट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा