1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेफ बेजोस को आपका समाजसेवा पर आइडिया पसंद आया तो खर्च कर देंगे उसपर पैसे, ट्विटर पर मांगे हैं आइडिया

जेफ बेजोस को आपका समाजसेवा पर आइडिया पसंद आया तो खर्च कर देंगे उसपर पैसे, ट्विटर पर मांगे हैं आइडिया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 29, 2017 11:09 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 11:09 am IST

जेफ बेजोस ने ट्विटर पर दिए संदेश में कहा है कि वह समाजसेवा के बारे में सोच रहे हैं और इसके लिए उन्होंने दुनियाभर से नए आइडिया भेजने की अपील की है

जेफ बेजोस को आपका समाजसेवा पर आइडिया पसंद आया तो खर्च कर देंगे उसपर पैसे, ट्विटर पर मांगे हैं आइडिया- India TV Hindi
जेफ बेजोस को आपका समाजसेवा पर आइडिया पसंद आया तो खर्च कर देंगे उसपर पैसे, ट्विटर पर मांगे हैं आइडिया

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस अपने पैसों को समाजसेवा पर खर्च करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने दुनियाभर से समाजसेवा के आइडिया मांगे हैं। जेफ बेजोस ने ट्विटर पर दिए अपने एक संदेश में कहा है कि वह समाजसेवा के बारे में सोच रहे हैं और इसके लिए उन्होंने दुनियाभर से समाजसेवा के लिए नए आइडिया भेजने के लिए लोगों से अपील की है।

हालांकि यह अपील अभी की नहीं है बल्कि उन्होंने करीब 4 महीने पहले यानि जून में लोगों से यह अपील की थी। उन्होंने कहा है कि वह समाजसेवा के बारे में सोच रहे हैं और अभीतक वह जो भी काम करते हैं वह समाजसेवा से बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनी अमेजन समाजसेवा के लिए पहले से काम कर रही है लेकिन वह इसपर अलग से काम करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जेफ बेजोस अब दुनियाभर में सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स को पहले नंबर से दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 93.8 अरब डॉलर आंकी गई है जबकि बिल गेट्स की संपत्ति 88.7 अरब डॉलर दर्ज की गई है। तीसरे नंबर पर दिग्गज निवेशक वारेन बफेट बने हुए हैं, वारेन की संपत्ति 88 अरब डॉलर दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा