1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो पर निशाना साधने वाले विज्ञापन पर जेट एयरवेज ने दी सफाई, कहा उन्होंने नहीं किया यह काम

इंडिगो पर निशाना साधने वाले विज्ञापन पर जेट एयरवेज ने दी सफाई, कहा उन्होंने नहीं किया यह काम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 08, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 03:21 pm IST

जेट एयरवेज ने अपने ट्विटर हेंडल से सफाई जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर जो क्रिएटिव शेयर किया जा रहा है उसे जेट एयरवेज ने नहीं बनाया है

इंडिगो पर निशाना साधने वाले विज्ञापन पर जेट एयरवेज ने दी सफाई, कहा उन्होंने नहीं किया यह काम- India TV Hindi
इंडिगो पर निशाना साधने वाले विज्ञापन पर जेट एयरवेज ने दी सफाई, कहा उन्होंने नहीं किया यह काम

नई दिल्ली। एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टाफ की तरफ से उसके एक यात्री की पिटाई पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक विज्ञापन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। विज्ञापन में जेट एयरवेज की तरफ से जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है और इसमें कहा गया है कि जेट एयरवेज प्रतिस्पर्धा को पीटता है न कि आपको। अब इस विज्ञापन को लेकर जेट एयरवेज की तरफ से सफाई जारी की गई है।

जेट एयरवेज ने अपने ट्विटर हेंडल से सफाई जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर एक घरेलू एयरलाइन की घटना को निशाना साधते हुए जो क्रिएटिव शेयर किया जा रहा है उसे जेट एयरवेज की तरफ से नहीं बनाया गया है। संबधित क्रिएटिव जेट एयरवेज की नीतियों और विचारधारा को नहीं दर्शाता है यहां तक की वह टेस्ट में भी खराब है।

जेट एयरवेज ने हाल के दिनों में उनके यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर भी यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि जो यात्रियों को जो दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं वह अब जल्दी ही दूर हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा