1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जिंदल स्टेनलेस का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 3 गुना बढ़कर 498.58 करोड़ रुपए पर

जिंदल स्टेनलेस का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 3 गुना बढ़कर 498.58 करोड़ रुपए पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 28, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 10:36 pm IST

कंपनी की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 3,771.90 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,328.92 करोड़ रुपये थी।

जिंदल स्टेनलेस का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 3 गुना बढ़कर 498.58 करोड़ रुपए पर- India TV Hindi
जिंदल स्टेनलेस का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 3 गुना बढ़कर 498.58 करोड़ रुपए पर Image Source : FILE

नई दिल्ली: जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएचएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में तीन गुना बढ़कर 498.58 करोड़ रुपये हो गया। आय में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है। जेएसएचएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसे 168.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 3,771.90 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,328.92 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खुल खर्च भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 3,262.26 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 2,149.79 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही के आंकड़े

जिंदल स्टेनलेस लि.(जेएसएल) का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़कर 411.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आय बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 80.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 5,041.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,324.15 करोड़ रुपये थी। 

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,453.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,200.43 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘जेएसएल ने अच्छा कारोबारी प्रदर्शन किया है, जो हमारे कारोबार की मजबूत बुनियाद को दर्शाता है। अनिश्चितता तथा लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद हम देश-विदेश में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे पाए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा