1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नवरात्रों में शुरू होगी जियोफोन की डिलीवरी, अभी तक 60 लाख फोन की हुई प्री-बुकिंग

नवरात्रों में शुरू होगी जियोफोन की डिलीवरी, अभी तक 60 लाख फोन की हुई प्री-बुकिंग

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 02, 2017 11:15 am IST,  Updated : Sep 02, 2017 11:15 am IST

रिलायंस जियो के जियोफोन की आपूर्ति इसी महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इस बीच प्री-बुकिंग के पहले तीन दिन में लगभग 60 लाख जियोफोन की प्री-बुकिंग हुई है।

नवरात्रों में शुरू होगी जियोफोन की डिलीवरी, अभी तक 60 लाख फोन की हुई प्री-बुकिंग- India TV Hindi
नवरात्रों में शुरू होगी जियोफोन की डिलीवरी, अभी तक 60 लाख फोन की हुई प्री-बुकिंग

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के जियोफोन की आपूर्ति इसी महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इस बीच प्री-बुकिंग के पहले तीन दिन में लगभग 60 लाख जियोफोन की प्री-बुकिंग हुई है।

रिलायंस रिटेल के एक चैनल पार्टनर ने बताया कि जियोफोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और पहले तीन दिन में ही लगभग 60 लाख जियोफोन की बुकिंग हो चुकी है। चैनल पार्टनर ने कहा कि जियोफोन की आपूर्ति 21 सितंबर, नवरात्रों से शुरू किए जाने की योजना है।

उन्होंने कहा, पहले ही तीन दिन में 60 लाख फोन की बुकिंग के बाद प्री-बुकिंग रोक दी गई है। कंपनी ने हमें बताया है कि जियोफोन की आपूर्ति नवरात्रों से शुरू होगी। रिलायंस जियो व रिलायंस रिटेल को इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

कंपनी ने जियोफोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त को शुरू की थी। प्री-बुकिंग के लिए 500 रुपए जमा करवाने होते हैं, जबकि 1000 रुपए फोन मिलने के समय देने होंगे। कंपनी का कहना है कि 1500 रुपए की यह जमानती राशि तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दी जाएगी। इस तरह से फोन की प्रभावी लागत शून्य होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा