1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेएलआर-बीएमडब्ल्यू चीन में रिकॉल करेगी कारें, एयरबैग और स्क्रू बोल्ट में खराबी की आशंका

जेएलआर-बीएमडब्ल्यू चीन में रिकॉल करेगी कारें, एयरबैग और स्क्रू बोल्ट में खराबी की आशंका

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 11, 2016 11:50 am IST,  Updated : Apr 11, 2016 11:50 am IST

टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) चीन में एक जुलाई से गड़बड़ी वाली 36,415 लग्जरी कारों को बाजार से रिकॉल करेगी, जिससे समस्या को दुरुस्त किया जा सके।

जेएलआर-बीएमडब्ल्यू चीन में रिकॉल करेगी कारें, एयरबैग और स्क्रू बोल्ट में खराबी की आशंका- India TV Hindi
जेएलआर-बीएमडब्ल्यू चीन में रिकॉल करेगी कारें, एयरबैग और स्क्रू बोल्ट में खराबी की आशंका

बीजिंग। टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) चीन में एक जुलाई से गड़बड़ी वाली 36,415 लग्जरी कारों को बाजार से रिकॉल करेगी, जिससे समस्या को दुरुस्त किया जा सके। वहीं खराब एयरबैग की वजह से बीएमडब्ल्यू भी अपनी गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया है।

जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव ट्रेडिंग (शंघाई) कंपनी द्वारा वाहनों को वापस लेने के आवेदन में जगुआर एक्सजे और एक्सएफ मॉडल शामिल हैं जिनका उत्पादन 29 मार्च, 2012 से 6 अक्टूबर, 2015 के दौरान हुआ है। कंपनी ने इंजन के आइडल गियर की लिड को स्प्रे पेंट किया है इससे कुछ स्क्रू बोल्ट के खराब होने का अंदेशा है।

इसी तरह बीएमडब्ल्यू चाइना ऑटोमोटिव ट्रेडिंग लि. खराब एयरबैग की वजह से 25 मई से आयातित बीएमडब्ल्यू 7 श्रृंखला के वाहन वापस लेगी। इसके तहत 25 जून, 2015 से 11 दिसंबर, 2015 के दौरान विनिर्मित 3,115 वाहनों को वापस लिया जाएगा। दूसरी ओर  हुंडई मोटर ने अमेरिकी बाजार से 1.73 लाख सोनाटा कार रिकॉल करने का फैसला किया है। ये गाड़ियां 2011 में बेची गई हैं। इन गाड़ियों के पावर स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा