1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. JSPL ने JSIS Oman में बेची अपनी 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी, Vulcan Steel ने खरीदी

JSPL ने JSIS Oman में बेची अपनी 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी, Vulcan Steel ने खरीदी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 02, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 02:56 pm IST

जेएसपीएल ने ऋण को कम करने और एक स्वस्थ बैलेंस शीट बनाने के लिए यह संपत्ति बेचने की योजना बनाई है।

JSPL arm sells stake in JSIS Oman to Vulcan Steel- India TV Hindi
JSPL arm sells stake in JSIS Oman to Vulcan Steel Image Source : HRNXT

नई दिल्ली। जिंदल स्टील एंड पावर की मॉरीशस शाखा ने अपनी ओमान की संपत्ति जिंदल शदीद आयरन एंड स्टील एलएलसी की 48.99 प्रतिशत हिस्सेदारी टेंपलर इनवेस्टमेंट की सहायक कंपनी वल्कन स्टील को बेच दी है। यह बिक्री की पहली किस्त है।

बुधवार को जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर बिक्री को पूरा करना है। जून में जेएसपीएल ने कहा था कि वह अपनी ओमान संपत्ति में अपनी पूरी हिस्सेदारी टेंपलर इनवेस्टमेंट को 1 बिलियन डॉलर से अधिक की एंटरप्राइज कीमत में बेचेगी।

फाइलिंग में कहा गया है कि जिंदल स्टील एंड पावर (मॉरीशस) लिमिटेड (जेएससीएमएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने 4,86,999 शेयर बेचे हैं। यह वल्कन स्टील के लिए जेएसआईएस ओमान की 48.99 प्रतिशत शेयर पूंजी है।

जेएसपीएल ने ऋण को कम करने और एक स्वस्थ बैलेंस शीट बनाने के लिए यह संपत्ति बेचने की योजना बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा