1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, पर हस्तक्षेप का इरादा नहीं: शक्तिकांत दास

बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, पर हस्तक्षेप का इरादा नहीं: शक्तिकांत दास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 11:11 pm IST

गवर्नर ने कहा, ‘‘आप अपने व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। लेकिन हम यह जरूर देखेंगे कि किस तरह की कमजोरियां और जोखिम बन रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता बैंकों को खुद सतर्क करने की होगी।’’

बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, पर हस्तक्षेप का इरादा नहीं: शक्तिकांत दास- India TV Hindi
बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, पर हस्तक्षेप का इरादा नहीं: शक्तिकांत दास Image Source : PTI

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक की बैंकों के कारोबारी मॉडल और रणनीतियों पर नजदीकी नजर है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि केंद्रीय बैंक के इस कदम का मकसद बैंकों के वाणिज्यिक फैसलों में हस्तक्षेप करने का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने बैंकों के कारोबारी मॉडल और रणनीतियों पर नजदीकी निगरानी शुरू की है।’’ 

गवर्नर ने कहा, ‘‘आप अपने व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। लेकिन हम यह जरूर देखेंगे कि किस तरह की कमजोरियां और जोखिम बन रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता बैंकों को खुद सतर्क करने की होगी।’’ 

उन्होंने कहा कि अब रिजर्व बैंक की निगरानी तात्कालिक आधार पर हो रही है और यह कोई वार्षिक प्रक्रिया नहीं रह गई है। प्रौद्योगिकी की वजह से आरबीआई बेहतर ढंग से निगरानी कर पा रहा है। दास ने कहा कि बैंक व्यावसायिक फैसले लेते समय उपलब्ध नकदी तथा दिए जा रहे ब्याज ढांचे का भी ध्यान रखें। इस तरह के निर्णय मजबूत सिद्धान्तों के आधार पर लिए जाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा