1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Kisan Credit Card को लेकर उत्तर प्रदेश से आई बड़ी खबर, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए आदेश

Kisan Credit Card को लेकर उत्तर प्रदेश से आई बड़ी खबर, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए आदेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 07, 2021 06:58 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 06:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड देने के निर्देश दिए हैं।

Kisan Credit Card को लेकर उत्तर प्रदेश से आई बड़ी खबर, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए आदेश- India TV Hindi
Kisan Credit Card को लेकर उत्तर प्रदेश से आई बड़ी खबर, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए आदेश Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड देने के निर्देश दिए हैं। रविवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान योजना के छोटी जोत वाले किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिये हैं।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को कोरोना संकट के चलते किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सका, जिसका संज्ञान लेते हुए अब गांव-गांव में अभियान चलाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (कृषि) ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उप निदेशक कृषि को पत्र जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों का कृषि विभाग के कर्मचारी द्वारा शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए सभी इच्छुक लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।

बस तीन डॉक्यूमेंट से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड

पहले केसीसी के तहत लोन पाने की प्रक्रिया कठिन थी। इसीलिए पीएम किसान स्कीम से केसीसी को जोड़ दिया गया है। पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट पर ही केसीसी का फार्म उपलब्ध करवा दिया गया है। इसलिए बैंकों से कहा गया है कि वे सिर्फ तीन डॉक्यूमेंट लें और उसी के आधार पर लोन दें। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बस आपको आधार, पैन, फोटो ली जाएगी। इससे यह पुष्टि होगी कि आप किसान हैं। वहीं आपसे एक एफीडेविड लिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि आप पर किसी बैंक में आवेदक का कर्ज तो बकाया नहीं है। 

कौन ले सकता है केसीसी

अब केसीसी सिर्फ खेती-किसानी तक सीमित नहीं है। पशुपालन और मछलीपालन भी इसके तहत 2 लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, भले ही वो किसी और की जमीन पर खेती करता हो, इसका लाभ ले सकता है। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए। 

किसान क्रेडिट कार्ड पर फायदे अनेक

इसके तहत 3 लाख रुपये तक का कर्ज सिर्फ 7 फीसदी ब्याज पर मिलता है। समय पर पैसा लौटा देते हैं तो 3 फीसदी की छूट मिलती है। इस तरह ईमानदार किसानों को 4 परसेंट ब्याज पर ही पैसा मिल रहा है। जो साहूकारों के चंगुल में फंसने से कहीं अच्छा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा