1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा Q1 में 23% बढ़ा, अप्रैल-जून में हुआ 913 करोड़ रुपए का फायदा

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा Q1 में 23% बढ़ा, अप्रैल-जून में हुआ 913 करोड़ रुपए का फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 20, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 01:58 pm IST

प्राइवेट सेक्‍टर के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 23.10 प्रतिशत बढ़कर 912.73 करोड़ रुपए रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा Q1 में 23% बढ़ा, अप्रैल-जून में हुआ 913 करोड़ रुपए का फायदा- India TV Hindi
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा Q1 में 23% बढ़ा, अप्रैल-जून में हुआ 913 करोड़ रुपए का फायदा

नई दिल्‍ली। प्राइवेट सेक्‍टर के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 23.10 प्रतिशत बढ़कर 912.73 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 741.97 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,562.66 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में 5,120.03 करोड़ रुपए थी। कोटक महिंद्रा बैंक ने नियामकीय जानकारी में बताया कि चालू वित्‍त वर्ष की जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) बढ़कर 2.58 प्रतिशत हो गया, जो वित्‍त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में 2.50 प्रतिशत था।

इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 1.25 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.21 प्रतिशत था। बैड लोन और विपरीत परिस्थितियों (कन्टिनजेंसी) के लिए जून तिमाही में बैंक ने 203.74 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 179.51 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा