1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. L&T ने माइंडट्री के शेयरधारकों को दिलाया लंबी-अवधि में वृद्धि का भरोसा

L&T ने माइंडट्री के शेयरधारकों को दिलाया लंबी-अवधि में वृद्धि का भरोसा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 02:55 pm IST

एलएंडटी बोर्ड स्तर के निरीक्षण और प्रासंगिक ग्राहकों से संपर्क के जरिये लंबी अवधि में माइंडट्री की वृद्धि को और मजबूती दे सकती है।

L&T assures Mindtree shareholders of further impetus to long-term growth- India TV Hindi
L&T assures Mindtree shareholders of further impetus to long-term growth Image Source : L&T ASSURES MINDTREE

नई दिल्‍ली। माइंडट्री की नई प्रवर्तक लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी के शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि वह बोर्ड स्तर के निरीक्षण एवं संभावित ग्राहकों से संपर्क स्थापित कर कंपनी की वृद्धि की और मजबूती देगी। 

इससे पहले इसी महीने एलएंडटी बेंगलुरु स्थित माइंडट्री में 60.06 प्रतिशत की हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर कंपनी की नई प्रवर्तक बन गई थी। इसके बाद माइंडट्री के सह-संस्थापकों एवं बोर्ड के सदस्यों कृष्णकुमार नटराजन (चेयरमैन), रोस्तो रावनन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और पार्थसारथी एनएस (वाइस चेयरमैन) ने इस्तीफा दे दिया था। 

बेंगलुरु में माइंडट्री की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए एलएंडटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एसएन सुब्रमण्यम ने कहा कि एलएंडटी के पास दो आईटी कारोबार को बेहतर तरीके से संभालने का अच्छा अनुभव है। इससे माइंडट्री एवं उसके शेयरधारकों को वृद्धि में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि एलएंडटी बोर्ड स्तर के निरीक्षण और प्रासंगिक ग्राहकों से संपर्क के जरिये लंबी अवधि में माइंडट्री की वृद्धि को और मजबूती दे सकती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा