1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LeEco Le 2 और Le मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज, दोपहर 12 बजे और 2 बजे कर सकेंगे खरीदारी

LeEco Le 2 और Le मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज, दोपहर 12 बजे और 2 बजे कर सकेंगे खरीदारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 04, 2016 11:23 am IST,  Updated : Jul 04, 2016 11:23 am IST

LeEco के Le 2 और Le मैक्स 2 स्मार्टफोन की दूसरी फ्लैश सेल आज शुरू होगी। Le 2 की फ्लैश सेल 12 बजे और Le मैक्स 2 की फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

LeEco Le 2 और Le मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज, दोपहर 12 बजे और 2 बजे कर सकेंगे खरीदारी- India TV Hindi
LeEco Le 2 और Le मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज, दोपहर 12 बजे और 2 बजे कर सकेंगे खरीदारी

नई दिल्ली। चीन की कंपनी LeEco के Le 2 और Le मैक्स 2 स्मार्टफोन की दूसरी फ्लैश सेल आज शुरू होगी। 11,999 रुपए कीमत वाले Le 2 और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज से लैस Le मैक्स 2 को आप फ्लिपकार्ट और लेमॉल के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इन दोनों स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आयोजित की थी। कंपनी ने हाल ही में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट को भारत में लॉन्च की है। Le 2 की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे और Le मैक्स 2 की फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जून से शुरू हो चुके हैं और सेल शुरू होने के एक घंटे पहले तक खुले रहेंगे।

ये हैं Le 2 की खासियतें

Le 2 में (1080×1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ एलई 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर एलई मैक्स 2 की तरह ही हैं।

तस्वीरों में देखिए LeEco Le 2 स्मार्टफोन

LeEco Le 2

1 (72)IndiaTV Paisa

3 (64)IndiaTV Paisa

5 (59)IndiaTV Paisa

4 (63)IndiaTV Paisa

2 (65)IndiaTV Paisa

Le max-2 के स्‍पेसिफिकेशंस

कंपनी ने Le मैक्स-2 के दो संस्करण पेश किए हैं जिनमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 22,999 रुपए जबकि 6 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले हैंडसेट की कीमत 29,000 रुपए है। Le max 2 में 5.7 इंच का QHd डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6जीबी रैम है। Le max2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर का रियर कैमरा है। सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है। इसमें 3100 एमएएच पावर की बैटरी है जो क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा