1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लेमन ट्री होटल्स ने गुजरात में खोला नया होटल, शेयरों में आया उछाल

लेमन ट्री होटल्स ने गुजरात में खोला नया होटल, शेयरों में आया उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 12, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 01:03 pm IST

बीएसई पर लेमन ट्री होटल का शेयर 6.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

Lemon Tree Hotels opens new property in Gujarat- India TV Hindi
Lemon Tree Hotels opens new property in Gujarat Image Source : AGODA

नई दिल्ली। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी लेमन ट्री होटल्स ने बुधवार को बताया कि उसने गुजरात के द्वारिका में नए होटल की शुरुआत की है। कंपनी ने बताया कि इस होटल में 109 कमरे और सुइट्स हैं, और इसका प्रबंधन कार्नेशन होटल्स द्वारा किया जाएगा, जो लेमन ट्री होटल्स की सहायक इकाई और होटल प्रबंधन शाखा है।

यह होटल गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर के पास है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस होटल को लेमन ट्री प्रीमियर ब्रांड नाम के साथ शुरू किया गया है। लेमन ट्री होटल्स इस समय भारत में और विदेशों में 49 स्थानों में 81 होटलों के साथ 8100 कमरों का संचालन करती है।

कंपनी विभिन्‍न ब्रांड्स जैसे ऑरिका होटल्‍स एंड रिजोर्ट्स, लेमन ट्री प्रीमियर, लेमन ट्री होटल्‍स, रेड फॉक्‍स होटल्‍स, की प्राइमा, की सिलेक्‍ट और की लाइट के तहत अपना परिचालन करती है।

बीएसई पर लेमन ट्री होटल का शेयर 6.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा