1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की

बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 13, 2016 09:56 pm IST,  Updated : May 13, 2016 09:56 pm IST

किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दे चुके बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे विजय माल्या ने बैंकों के पास गिरवी रखा था।

बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की, 90 करोड़ रुपए मूल्य के विला पर लगाया नोटिस- India TV Hindi
बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की, 90 करोड़ रुपए मूल्य के विला पर लगाया नोटिस

पणजी। बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दे चुके बैंकों ने किंगफिशर विला को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने 7,800 करोड़ रुपए के कर्ज के लिए बैंकों के पास गिरवी रखा था। दो साल के विलंब के बाद उत्तरी गोवा की कलेक्टर नीला मोहनन की बैंकों के आवेदन को अनुमति दी है।

उसके दो दिन के भीतर ही इसे कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। एसबीआई कैप ट्रस्टी ने उत्तरी गोवा में कैंडोलिम स्थित 90 करोड़ रुपए मूल्य के विला पर नोटिस लगा दिया। विला पर लगे नोटिस में कहा गया है, उत्तरी गोवा के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार सिक्योरिटाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड इनफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट की धारा 13 (4) के तहत यह संपित्त एसबीआई कैप कंपनी के कब्जे में है।

यह भी पढ़ें- किंगफिशर हाउस का नए सिरे से मूल्यांकन करेंगे बैंक, जल्द नीलामी के जरिये बिक्री की उम्मीद

जिला प्रशासन के अधिकारी एसबीआई कैप्स के अधिकारियों के साथ विला भी देखने गए। कलेक्टर ने एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह के पक्ष में आदेश जारी किया था। बैंकों से किंगफिशर एयरलाइंस के लिए कर्ज लेते समय इस विला को गिरवी रखा गया था।

यह भी पढ़ें- Where is Mallya? अब विजय माल्या का बचना मुश्किल, सीबीआई ने चार देशों से मांगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा