1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. New Kia Seltos Launch: दमदार इंजन, धांसू डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई सेल्टोस

New Kia Seltos Launch: दमदार इंजन, धांसू डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई सेल्टोस

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Dec 10, 2025 10:24 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 02:39 pm IST

एसयूवी प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। Kia अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV Seltos का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल आज पेश करने जा रही है।

Kia seltos का नेक्स्ट...- India TV Hindi
Kia seltos का नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च Image Source : KIA INDIA YOUTUBE

New Kia Seltos launched: भारत के SUV बाजार में आज बड़ा धमाका हो गया! लंबे इंतजार के बाद Kia ने अपनी नेक्स्ट-जनरेशन Seltos को दुनिया के सामने पेश कर दिया। नए मॉडल को अब तक का सबसे प्रीमियम अपडेट बताया जा रहा है। नए एग्रेसिव डिजाइन, लग्जरी कार जैसी केबिन क्वालिटी, हाई-टेक फीचर्स और मजबूत पावरट्रेन के साथ Seltos अब मुकाबले को और भी कठिन बनाने आ रही है।

धांसू डिजाइन, अब पहले से ज्यादा मस्कुलर

नए Seltos के डिजाइन में Kia का ‘अपोजिट्स यूनाइटेड’ डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलता है। इस बार SUV का लुक ज्यादा मस्कुलर, ज्यादा चौड़ा और काफी मॉडर्न है। बड़ा डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल, C-शेप वाली वर्टिकल LED DRLs, स्टार मैप LED सिग्नेचर लाइटिंग और फुल-लेंथ LED लाइट बार, ये सब मिलकर नई Seltos को फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, नए डार्केंड पिलर्स और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। साथ ही, पैनोरमिक सनरूफ जैसी हाई-डिमांड फीचर को भी इसमें दिया गया है।

केबिन में लक्जरी का नया टच

कार के अंदर 30 इंच का ट्रिनिटी पैनारोमिक डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है और दूसरी इंफोटेनमेंट स्क्रीन। केबिन का डिजाइन सिंपल लेकिन काफी प्रीमियम लगता है। नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पतले AC वेंट और लेयर वाला डैशबोर्ड पूरे इंटीरियर को एकदम मॉडर्न और हाई-टेक फील देते हैं। वहीं, GT Line वेरिएंट में ब्लैक-एंड-क्रीम डुअल-टोन इंटीरियर, ब्रश्ड मेटल पैडल और वाइड एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेंटर कंसोल में कंपैक्ट गियर सेलेक्टर, रीडिजाइन ड्राइव मोड बटन और स्लाइडिंग कपहोल्डर कवर दिया गया है।

कार के प्रीमियम फीचर्स

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस चार्जिंग
  • बॉस मोड रियर सीट
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • हाइब्रिड इंजन, हालांकि पुराने 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन जारी रहेंगे।
  • स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन

नई सेल्टोस के 10 रंग

नई किआ सेल्टोस 10 रंगों में उपलब्ध होगी। इंडियन मार्केट में भारतीय बाजार में इसकी टक्कर क्रेटा, सिएरा, विक्टोरिस, हैराइडर, एलिवेट, ताइगुन, कुशाक और एस्टोर से होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा