1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एलआईसी हाउसिंग की 50,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

एलआईसी हाउसिंग की 50,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 02, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 05:19 pm IST

28 सितंबर को होने वाली एजीएम में कंपनी रकम जुटाने की योजना पर शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी के मुताबिक ये रकम एक से अधिक किस्तों में जुटाया जा सकती है। रकम को अगले एक साल में जुटाने की योजना है

lic housing finance - India TV Hindi
lic housing finance  Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने बुधवार को कहा कि वह इस माह होने वाली वार्षिक आम बैठक में बाजार से 50,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी के मुताबक यह पूंजी डेट सिक्योरिटीज या फिर प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर अन्य वित्तीय साधनों के जरिये जुटाई जायेगी। कंपनी की यह वार्षिक आम बैठक (एजीएम) वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये कोविड- 19 से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करते हुये 28 सितंबर 2020 को आयोजित की जायेगी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

जानकारी में कहा गया है कि कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) उनके अंकित मूल्य के समान मूल्य पर अथवा प्रीमियम के साथ या फिर रियायती मूल्य पर भी जारी किये जा सकते हैं। यह उस समय की बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह कर्ज जुटाने के विभिन्न साधनों को एक अथवा एक से अधिक किस्तों में भी जारी कर सकती है। पूंजी जुटाने का यह काम आगामी वार्षिक आम बैठक से लेकर अगली वार्षिक आम बैठक के बीच कई किस्तों में हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा