1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ रिकॉर्ड 109 लाख करोड़ रुपए, TCS से सबसे आगे

BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ रिकॉर्ड 109 लाख करोड़ रुपए, TCS से सबसे आगे

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 05, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 07:06 pm IST

शेयर बाजार के जोरदार प्रदर्शन के बीच BSE की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को 109 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया।

BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ 109 लाख करोड़ रुपए, TCS है सबसे आगे- India TV Hindi
BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ 109 लाख करोड़ रुपए, TCS है सबसे आगे

नई दिल्ली। शेयर बाजार के जोरदार प्रदर्शन के बीच बंबई शेयर बाजार (BSE) की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप)  शुक्रवार को 109 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया।

आज कारोबार बंद होने के समय बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 1,09,17,053 करोड़ रुपए या 1,630 अरब डॉलर पर था। इससे पहले 25 जुलाई, 2016 को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,08,03,154 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स आज 363.98 अंक या 1.31 फीसदी लाभ के साथ 28,078.35 अंक पर पहुंच गया।

BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप लाइफ टाइम हाई पर, 107 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस शीर्ष पर है। उसका बाजार मूल्यांकन 5,21,946.66 करोड़ रुपए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 3,29,013.53 करोड़ रुपए के बाजार मूल्यांकन के साथ दूसरे, एचडीएफसी बैंक 3,17,052.47 करोड़ रुपए के साथ तीसरे, आईटीसी 3,03,750.88 करोड़ रुपए के साथ चौथे और इंफोसिस 2,45,175.87 करोड़ रुपए के साथ पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा