1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर, वॉरेन बफे को चौथे नंबर पर धकेला

फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर, वॉरेन बफे को चौथे नंबर पर धकेला

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 07, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 02:56 pm IST

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं, उन्होंने अमेरिकी निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे की जगह ली है, इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में जकरबर्ग की कंपनी फेसबुक के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

Mark Zukerberg become 3rd richest person of world by pushing Warren Buffett to 4th spot- India TV Hindi
Mark Zukerberg become 3rd richest person of world by pushing Warren Buffett to 4th spot

नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं, उन्होंने अमेरिकी निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे की जगह ली है, इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में जकरबर्ग की कंपनी फेसबुक के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 34 वर्षीय मार्क जकरबर्ग की संपत्ति अब बढ़कर 81.6 अरब डॉलर हो गई है, जबकि वॉरेन बफे की संपत्ति 81.2 अरब डॉलर दर्ज की गई है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डेक पर फेसबुक के शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और शेयर का भाव बढ़कर 203 डॉलर हो गया है। शेयर की कीमत में हुई बढ़ोतरी से फेसबुक के बाजार मूल्य में इजाफा हुआ है जिससे जकरबर्ग की संपत्ति भी बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 2018 में ही जकरबर्क की संपत्ति में 8.83 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान वॉरेन कि संपत्ति 4.08 अरब डॉलर घटी है।

दुनिया के सबसे धनी लोगों में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस नंबर वन पर बने हुए हैं, उनकी कुल संपत्ति 142 अरब डॉलर हो गई है और 2018 के दौरान उनकी संपत्ति में करीब 43 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरे नंबर पर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं जिनकी संपत्ति 94.2 अरब डॉलर दर्ज की गई है। इस लिस्ट में भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का 18वां स्थान है जिनकी संपत्ति 39.6 अरब डॉलर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा