1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 40,780 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 40,780 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 11, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 01:50 pm IST

टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सप्ताह 40,779.97 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सबसे अधिक नुकसान में में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस रही।

सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 40,780 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 40,780 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली। देश की टॉप दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 40,779.97 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सबसे अधिक नुकसान में में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस रही। टीसीएस, आईटीसी, एचडीएफसी और कोल इंडिया को शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान नुकसान हुआ जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, ओएनजीसी, एसबीआई और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। उक्त छह कंपनियों को कुल मिलाकर 35,716.85 करोड़ रुपए का लाभ हुआ जो टीसीएस, आईटीसी, एचडीएफसी और कोल इंडिया को हुए कुल नुकसान से कम है।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 31,723.89 करोड़ रुपए घटकर 4,63,543.17 करोड़ रुपए रह गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही। टीसीएस का शेयर गुरुवार को पांच प्रतिशत से अधिक टूटा और उसका बाजार मूल्यांकन 24,797 करोड़ रुपए घट गया। वहीं आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 4,537.36 करोड़ रुपए गिरकर 3,13,017.10 करोड़ रुपए पर आ गया और एचडीएफसी का पूंजीकरण 4,297.64 करोड़ रुपए घटकर 2,23,327.02 करोड़ रुपए रह गया। कोल इंडिया लिमिटेड का मूल्यांकन 221.08 करोड़ रुपए घटकर 2,09,798.04 करोड़ रुपए रह गया। इसके उलट ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 13,303.79 करोड़ रुपए बढ़कर 2,17,651.67 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 10,004.97 करोड़ रुपए चढ़कर 3,38,482.84 करोड़ रुपए रहा।

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 7,491.08 करोड़ रुपए बढ़कर 2,04,937.31 करोड़ रुपए और हिंद यूनिलीवर का 2,229.2 करोड़ रुपए बढ़कर 2,01,309.87 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,550.82 बढ़कर 3,28,100.32 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का मूल्यांकन 1,136.99 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,37,963.47 करोड़ रुपए हो गया। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस शीर्ष पर बरकरार रही जिसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, एसबीआई और हिंद यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा