1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Made In India: मारुति सुजुकी की बलेनो चली यूरोप, कंपनी ने शुरू किया निर्यात

Made In India: मारुति सुजुकी की बलेनो चली यूरोप, कंपनी ने शुरू किया निर्यात

 Published : Feb 28, 2016 08:31 pm IST,  Updated : Feb 28, 2016 08:37 pm IST

देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो का यूरोप को निर्यात शुरू किया है। बलेनो का निर्माण भारत में किया गया है।

Made In India: मारुति सुजुकी की बलेनो चली यूरोप, कंपनी ने शुरू किया निर्यात- India TV Hindi
Made In India: मारुति सुजुकी की बलेनो चली यूरोप, कंपनी ने शुरू किया निर्यात

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो का यूरोप को निर्यात शुरू किया है। अभी मारुति की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कार्प ने इस मॉडल को औपचारिक रूप से पेश नहीं किया है। बलेनो का निर्माण भारत में किया गया है। सुजुकी के गृह बाजार जापान में भी मारुति इस माडल का निर्यात कर रही है। यह पहला मॉडल है जिसका निर्यात मारुति द्वारा जापान को किया जा रहा है।

Baleno in Japan: जापान में बिकेगी पहली Made In India कार, मार्च से सड़कों पर उतरेगी मारुति सुजुकी की बलेनो

baleno

baleno-6baleno

baleno-4baleno

baleno-3baleno

baleno-2baleno

baleno-5baleno

baleno 1baleno

जेनेवा मोटर शो में होगी प्रदर्शित

सुजुकी मोटर भारत में बनी बलेनो को आगामी जिनेवा इंटरनेशनल मोटर में प्रदर्शित करेगी। एक और दो मार्च को यह मॉडल प्रेस के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। 3 से 13 मार्च तक आम जनता इस मॉडल को देख सकेगी। मारु‍ति के एक अधिकारी ने कहा कि बलेनो का निर्यात पिछले सप्ताह से शुरू किया गया है। बलेनो की पहली 1,800 इकाइयों की खेप गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह से भेजी गई। यहीं पर सुजुकी मोटर अपनी भारतीय इकाई को कारों की आपूर्ति के लिए एक विनिर्माण कारखाना लगा रही है।

#AutoExpo2016: शुरू हुआ ऑटो एक्‍सपो, मारुति ने पेश की विटारा ब्रेजा

100 देशों में निर्यात होगी बलेना

मारुति की योजना बलेनो का निर्यात 100 वैश्विक बाजारों को करने का है। कंपनी और उसके आपूर्तिकर्ताओं ने इस मॉडल के विकास पर 1,060 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस कार का विनिर्माण कंपनी के मानेसर कारखाने में किया गया है। घरेलू बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पिछले महीने बिक्री के मामले में 7,698 इकाई के साथ बलेनो शीर्ष दस यात्री वाहनों में आठवें स्थान पर रही। यह कार भारत में हुंडई की आई20, होंडा की जैज और फॉक्सवैगन की पोलो से प्रतिस्पर्धा करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा