1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोबाइल इंडस्ट्री ने 251 रुपए के स्मार्टफोन पर जताई आपत्ति, कहा 3,500 से कम नहीं हो सकती कीमत

मोबाइल इंडस्ट्री ने 251 रुपए के स्मार्टफोन पर जताई आपत्ति, कहा 3,500 से कम नहीं हो सकती कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 18, 2016 10:13 am IST,  Updated : Feb 18, 2016 01:41 pm IST

मोबाइल हैंडसेट इंडस्ट्री बॉडी इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) ने 251 रुपए की कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने पर चिंता जाहिर की है।

मोबाइल इंडस्ट्री ने 251 रुपए के स्मार्टफोन पर जताई आपत्ति, कहा 3,500 से कम नहीं हो सकती कीमत- India TV Hindi
मोबाइल इंडस्ट्री ने 251 रुपए के स्मार्टफोन पर जताई आपत्ति, कहा 3,500 से कम नहीं हो सकती कीमत

नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट इंडस्ट्री बॉडी इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) ने 251 रुपए की कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने पर चिंता जाहिर की है। एसोसिएशन ने दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मामले की गहराई में जाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि सब्सिडी के बाद भी मोबाइल हैंडसेट की कीमत किसी भी हालत में 3,500 रुपए से कम नहीं हो सकती।

251 रुपए में 4,100 रुपए का फोन

नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च की है जिसकी कीमत 251 रुपए है। कंपनी के अनुसार 3जी हैंडसेट फ्रीडम 251 में 4 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम, 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाड कोर प्रोसेसर और एकजीबी का रैम है। कंपनी के इस कदम से मोबाइल हैंडसेट बाजार को झटका लग सकता है। पत्र में कहा गया है, अगर सबसे सस्ती सप्लाई चेन से भी इस प्रकार के प्रोडक्ट की सामग्री ली जाए तो उसकी कीमत करीब 40 डॉलर (2,700 रुपए) बैठती है। आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने पत्र में लिखा है, इसे जब रिटेल बाजार में लाया जाएगा तो शुल्क, कर एवं वितरण और रिटेल मार्जिन को जोड़ने पर इसकी कीमत कम-से-कम 4,100 पड़ेगी जबकि कंपनी स्मार्टफोन 251 रुपए में बेचने की घोषणा की है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

कैसे इतनी कम हो सकती है फोन की कीमत?

पंकज महेंद्रू ने यह भी कहा कि अगर हैंडसेट को कम मार्जिन पर ई-कॉमर्स तरीके से बेचा जाए तो भी कीमत 52 से 55 डॉलर (करीब 3,500 से 3,800 रुपए) बनती है। पत्र में संबद्ध अधिकारियों को मामले की गहराई में जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है और कहा कि आईसीए जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा