1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2-3 दिन में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में देगा दस्तक

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2-3 दिन में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में देगा दस्तक

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 29, 2016 05:01 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 05:04 pm IST

आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिन में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है और उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

IMD FORECAST: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2-3 दिन में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में देगा दस्तक- India TV Hindi
IMD FORECAST: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 2-3 दिन में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में देगा दस्तक

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लोगों को जल्द भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 2-3 दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है और उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

आईएमडी के डायरेक्टर जनरल लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा, गुजरात तट पर अरब सागर में डीप डिप्रेशन के कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। लेकिन इसका लंबे समय तक नहीं रहता है। यही कारण है कि गुजरात में अब अच्छी बारिश हो रही है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के फिर से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में फैल जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के बड़े हिस्से शामिल हैं। ऐसे में अगले 2-3 दिनों में मानसून दिल्ली में दस्तक देगा। आमतौर पर मानसून दिल्ली 29 जून को पहुंचता है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल द्वारका, वल्लभ विद्यानगर, सवाई माधोपुर, ग्वालियर, लखनऊ, पंतनगर, देहरादून, ऊना और जम्मू गुजर रहा है। वहीं, अब तक देशभर में सामान्य के मुकाबले 13 फीसदी कं बारिश हुई है। पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो क्रमश: 26 और 23 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी तट पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा आईएमडी ने देश के कई भागों में भारी और बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जारी किया है।

आईएमडी ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक तथा केरल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा