1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. MTNL ने स्थायी कर्मचारियों के लिए पेश की VRS योजना, इस तारीख तक है चुनने का मौका

MTNL ने स्थायी कर्मचारियों के लिए पेश की VRS योजना, इस तारीख तक है चुनने का मौका

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2019 08:15 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 08:15 am IST

सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने सोमवार को कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की।

MTNL- India TV Hindi
MTNL

नयी दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने सोमवार को कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की। कंपनी ने यह योजना ऐसे समय पेश की है जब चंद रोज पहले सरकार ने एमटीएनएल और बीएसएनएल के लिये राहत पैकेज की घोषणा की है। यह योजना वीआरएस के गुजरात मॉडल पर आधारित है। कर्मचारियों के पास तीन दिसंबर 2019 तक इसे चुनने का विकल्प है। 

कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल से भेजे नोटिस में कहा कि 31 जनवरी 2020 तक जिन नियमित व स्थायी कर्मचारियों की उम्र 50 साल या इससे अधिक हो जाएगी, वे इस योजना के पात्र हैं। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि उसके कुल 22 हजार कर्मचारियों में से करीब 15 हजार के इस योजना के लिये पात्र होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत की गयी घोषणाएं कर्मचारियों के लिये आकर्षक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा