1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. म्यांमार जारी करेगा अपने राष्‍ट्रपिता के चित्र वाले नए सोने के सिक्के, इनकी देश में है बहुत मांग

म्यांमार जारी करेगा अपने राष्‍ट्रपिता के चित्र वाले नए सोने के सिक्के, इनकी देश में है बहुत मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2018 04:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 04:45 pm IST

म्यांमार के सेंट्रल बैंक ऑफ म्‍यांमार ने शुक्रवार को कहा है कि अत्‍यधिक मांग को पूरा करने के लिए वह जल्‍द ही नई डिजाइन के साथ चौथाई टिकल सोने के सिक्के जारी करेगा। इन सिक्‍कों की देश में बहुत ज्‍यादा मांग है।

gold coin- India TV Hindi
gold coin  

यंगून। म्यांमार के सेंट्रल बैंक ऑफ म्‍यांमार ने शुक्रवार को कहा है कि अत्‍यधिक मांग को पूरा करने के लिए वह जल्‍द ही नई डिजाइन के साथ चौथाई टिकल सोने के सिक्के जारी करेगा। इन सिक्‍कों की देश में बहुत ज्‍यादा मांग है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन नए सिक्कों पर देश के दिवंगत हीरो और आधुनिक काल के राष्‍ट्रपित जनरल आंग सान की का चित्र दिखाई देगा।  

उनकी बेटी आंग सान सू की इस समय स्‍टेट काउंसिलर के तौर पर देश की बागडोर संभाल रही हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ म्यांमार 1991 से ही गुणवत्ता वाले टिकल, आधा टिकल और चौथाई टिकल सोने के सिक्कों को जारी कर रहा है। इन सिक्‍कों पर हल लिए हुए किसान और हाथियों की आकृतियां उकेरी हुई होती हैं।

बैंक ने कहा कि नए चौथाई टिकल सोने के सिक्कों को मौजूदा सोने की दरों पर म्यांमार जेम्स एंटरप्राइजेज के बिक्री केंद्रों पर नेपेडा, यंगून व मांडले में बिक्री के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा