1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 6 दिन में 350 रुपए टूटा सोना, आज गोल्‍ड 200 रुपए और सिल्‍वर 500 रुपए हुई सस्‍ती

6 दिन में 350 रुपए टूटा सोना, आज गोल्‍ड 200 रुपए और सिल्‍वर 500 रुपए हुई सस्‍ती

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 06, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 04:09 pm IST

पिछले छह दिनों में सोना कुल 350 रुपए कमजोर हुआ है। 30 नवंबर को सोने का हाजिर भाव 30400 रुपए प्रति दस ग्राम था।

gold - India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। पिछले छह दिनों में सोना कुल 350 रुपए कमजोर हुआ है। 30 नवंबर को सोने का हाजिर भाव 30400 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं आज सर्राफा बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की मांग कमजोर पड़ने से सोना 200 रुपए घटकर 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। विदेशों में भी  सोने के प्रति कमजोर रुख बने रहने का असर घरेलू बाजार में दिखा। चांदी भी 500 रुपए टूटकर आज 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी में गिरावट की प्रमुख वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से कमजोर रुझान का रहना है।

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की मांग में गिरावट आने के अलावा विदेशों में कमजोर रुख ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.76 प्रतिशत घटकर 1265.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.41 प्रतिशत घटकर 16.06 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200-200 रुपए टूटकर क्रमश: 30,050 रुपए और 29,900 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। कल के कारोबार में सोने के भाव में 50 रुपए की तेजी आई थी। गिन्‍नी का भाव भी आज 100 रुपए टूटकर 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गया।

सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव आज 500 रुपए टूटकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी काभाव 265 रुपए कमजोर होकर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए की गिरावट के बाद 72,000 रुपए लिवाल और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा