1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं लोग जिससे बढ़ गए इसके दाम

शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं लोग जिससे बढ़ गए इसके दाम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 29, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 03:53 pm IST

शादियों के मौसम की खरीद से बढ़ी मांग के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सुधरकर 30,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया

शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं लोग जिससे बढ़ गए इसके दाम- India TV Hindi
शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं लोग जिससे बढ़ गए इसके दाम

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के स्थिर रुख और शादियों के मौसम की खरीद से बढ़ी मांग के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये सुधरकर 30,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढालों की ओर से मांग उतरने के चलते चांदी और 200 रुपये गिरकर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में बेहतर रुख और घरेलू हाजिर बाजार में शादी-विवाह की खरीद बढ़ने से सोने के भाव में सुधार देखा गया है।

सिंगापुर में सोना 0.15 प्रतिशत चढ़कर 1,295.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपये की चमक के साथ क्रमश: 30,520 रुपये और 30,370 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। कल यह 50 रुपये गिर गया था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये के पुराने भाव पर बनी रही।

वहीं चांदी हाजिर 200 रुपये और टूटकर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 445 रुपये कमजोर होकर 38,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि चांदी के सिक्के अपरिवर्तित रहे। सिक्का (लिवाली) 74 हजार रुपये और सिक्का (बिकवाली) 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा