Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंकों के ट्रांजेक्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव, जानिये आपकी सैलरी और EMI पर होगा क्या असर

बैंकों के ट्रांजेक्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव, जानिये आपकी सैलरी और EMI पर होगा क्या असर

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jul 27, 2021 10:15 am IST, Updated : Jul 27, 2021 10:26 am IST

नेशनल ऑटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस बड़े पैमाने पर होने वाले ट्रांजेक्शन का सिस्टम है जिसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) करता है।

छुट्टी के दिन भी कटोगी...- India TV Paisa
Photo:PTI

छुट्टी के दिन भी कटोगी EMI

नई दिल्ली। पहली अगस्त से बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में अहम बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर आप पर पड़ेगा। इन नियमों की वजह से जहां आपको सैलरी, ब्याज, आदि पाने में राहत मिलेगी वहीं भुगतान में जरा सी चूक नुकसान भी करा सकती है। दरअसल RBI ने नेशनल ऑटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस (NACH) सिस्टम को सातों दिन चालू रखने का फैसला किया है। जिसकी वजह से अब आम लोगों से जुड़े कई लेन देन अब छुट्टियों के दिन भी हो सकेंगे।

क्या है नया बदलाव

नेशनल ऑटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस बड़े पैमाने पर होने वाले ट्रांजेक्शन का सिस्टम है जिसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) करता है। यह सिस्टम डिविडेंड, ब्याज, सैलरी, पेंशन जैसे पेमेंट को एक साथ कई अकाउंट में करने की सुविधा देता है वहीं लोन आदि की ईएमआई, ECS से बिलों के भुगतान  भी इसके अंतर्गत आतें हैं। 

क्या होगा इस नियम का असर
नये बदलाव के बाद अब सैलरी, पेंशन, ईसीएस सुविधायें, बिजली के बिलों का भुगतान आदि बड़े पैमाने पर होने वाले बैंकिंग ट्रांजेक्शन छुट्टी के दिनों में भी होंगे। फिलहाल ये सुविधा सर्फ बैंकों के कार्यदिवसों पर ही मिलती है, इसलिये छुट्टी के दिनों में सैलरी या खाते में भुगतान या फिर खाते से EMI कटने जैसे ट्रांजेक्शन संभव नहीं होते।

कौन सी सेवाओं पर होगा असर
किसी एक खाते के बड़ी संख्या में दूसरे खातों के बीच होने वाले नियमित ट्रांजेक्शन इसके दायरे में आते हैं।  इसमें डिविडेंड का भुगतान, ब्याज. वेतन, पेंशन, सरकार द्वारा डायरेक्ट सब्सिडी, से लेकर लोन की ईएमआई, ECS के जरिये म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रीमियम, बिजली, गैस, टेलीफोन के बिल शामिल हैं।  

अब एक गलती पड़ेगी भारी 
नये बदलावों के बाद अब आपके लोन की ईएमआई या ECS के जरिये कोई भी ट्रांजेक्शन छुट्टी के दिन भी होगा। अब तक भुगतान की तारीख पर बैंक हॉलीडे होने की स्थिति में ईएमआई अगले कार्यदिवस पर कटती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह के जुर्माने से बचना चाहते हैं तो आपको हर हाल मे भुगतान की तारीख से पहले अपने खाते में जरूरी रकम जमा करनी होगी। 

क्या होगा फायदा

नये बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको वेतन भी उसी दिन मिल जायेगा भले ही वेतन मिलने की तारीख पर बैंक हॉलीडे क्यों न हो। अब तक ऐसा होता था कि बैंक बंद होने की वजह से लोगों के वेतन एक दिन या दो दिन की देरी से खातों में पहुंचते थे। नई व्यवस्था के बाद से अब इस तरह का इंतजार खत्म हो जायेगा। इसके साथ इसी तरह के बाकी सभी अन्य भुगतान उसी दिन आपके खाते में पहुंच जायेंगे। यानि आपको अपनी रकम पाने के लिये बैंक खुलने का इंतजार नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में बढ़त के बीच पेट्रोल और डीजल ने दी राहत, जानियें आज की दरें

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement