1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होंडा ने ग्रेटर नोएडा में पांचवीं पीढ़ी के होंडा सिटी का उत्पादन शुरु किया

होंडा ने ग्रेटर नोएडा में पांचवीं पीढ़ी के होंडा सिटी का उत्पादन शुरु किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 05:20 pm IST

पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी मॉडल को जुलाई में बाजार में पेश किया जाएगा

2020 honda city production start- India TV Hindi
2020 honda city production start Image Source : HONDA LAUNCHES BS-VI

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने अपनी आगामी पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी मॉडल का उत्पादन शुरू कर दिया है जिसे अगले महीने बाजार में पेश किया जाएगा। एचसीआईएल ने एक बयान में कहा कि कार का निर्माण का काम उत्तर प्रदेश में कंपनी के ग्रेटर नोएडा संयंत्र में किया जा रहा है, जहां कोविड-19 से बचाव के लिए जून के मध्य से सभी सरकारी नियमों और कंपनी के सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के बाद उत्पादन कार्य फिर से शुरू हो गया था।

एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने कहा, ‘‘यह बहुआकांक्षी सेडान चार पीढ़ियों के 22 साल की समृद्ध विरासत के साथ आई है और होंडा ब्रांड का पर्याय बन गई है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी को वर्तमान में बाजार की चुनौतियों के बावजूद प्री-लॉन्च चरण में कार के लिए उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। यह कार दो संस्करण में उपलब्ध होगी जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और एक परिष्कृत 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो BS-VI उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा