1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. उत्तर कोरिया की चिंता शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 223 प्वाइंट लुढ़का, 9,900 के नीचे आया निफ्टी

उत्तर कोरिया की चिंता शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 223 प्वाइंट लुढ़का, 9,900 के नीचे आया निफ्टी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 06, 2017 10:45 am IST,  Updated : Sep 06, 2017 10:45 am IST

शेयर बाजार के साथ करेंसी मार्केट पर भी आज दबाव देखा जा रहा है, रुपया 12 पैसे की नरमी के साथ 64.24 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया।

उत्तर कोरिया की चिंता शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 223 प्वाइंट लुढ़का, 9,900 के नीचे आया निफ्टी- India TV Hindi
उत्तर कोरिया की चिंता शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 223 प्वाइंट लुढ़का, 9,900 के नीचे आया निफ्टी

मुंबई। उत्तर कोरिया घटनाक्रम की वजह से भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रह हैं। सेंसेक्स 223 प्वाइंट की गिरावट के साथ 31,586 के निचले स्तर तक आया है वहीं निफ्टी ने 9,882 का निचला स्तर छुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट सन फार्मा के शेयर में देखी जा रही है, इसके बाद आईटीसी, लुपिन, एक्सिज बैंक, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारत पेट्रोलियम बजाज ऑटो और इंफोसिश के शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी की कुल 38 कंपनियां गिरकर कारोबार कर रही हैं जबकि सिर्फ 12 कंपनियों में हल्की बढ़त है, बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे गेल, रिलायंस इंडस्ट्री और एशियन पेंट्स हैं।

शेयर बाजार के साथ करेंसी मार्केट पर भी आज दबाव देखा जा रहा है, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 12 पैसे की नरमी के साथ 64.24 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। शेयर बाजारों में आई नरमी की वजह से रुपये पर दबाव देखा जा रहा है। रुपए में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा