1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Nitco ने अलीबाग टाइल्स कारखाने को अस्‍थाई रूप से बंद, श्रमिकों का उग्र रवैया बना कारण

Nitco ने अलीबाग टाइल्स कारखाने को अस्‍थाई रूप से बंद, श्रमिकों का उग्र रवैया बना कारण

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 12:23 pm IST

निटको ने कहा कि कंपनी के हित में संपत्ति ओर कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Nitco declares temporary lock out at its tiles mfg unit at Alibaug- India TV Hindi
Nitco declares temporary lock out at its tiles mfg unit at Alibaug

नई दिल्‍ली। टाइल्स बनाने वाली कंपनी निटको लिमिटेड ने सोमवार को अपने अलीबाग स्थित कारखाने में अस्थायी तौर पर ताला लगा दिया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कारखाना परिसर में श्रमिकों के असहयोग, जबरदस्ती करने और धमकी देने जैसी गतिविधियों के लिए यह तालाबंदी अपरिहार्य हो गई थी।

निटको ने कहा कि कंपनी के हित में संपत्ति ओर कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीएसई पर निटको लिमिटेड के शेयर का भाव पिछले बंद के मुकाबले 4.09 प्रतिशत घटकर 29.30 रुपए पर चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा