1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नितिन गडकरी ने कहा- कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही मुंबई में बनेगी बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत

नितिन गडकरी ने कहा- कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही मुंबई में बनेगी बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 16, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 03:24 pm IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि उनकी योजना साकार हुई तो मुंबई में दुबई के 163 मंजिला बुर्ज खलीफा से बड़ी इमारत होगी

नितिन गडकरी ने कहा- कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही मुंबई में बनेगी बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत- India TV Hindi
नितिन गडकरी ने कहा- कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही मुंबई में बनेगी बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी देश आर्थिक राजधानी मुंबई में पूरब बंदरगाह इलाके की तरफ बंजर जमीन पर पर्यटन की दृष्टि से मनोरम तट विकसित करना चाहते हैं। उनकी योजना साकार हुई तो वहां दुबई के 163 मंजिला बुर्ज खलीफा से बड़ी एक इमारत होगी और मुंबई के मरीन ड्राइव से बड़ा रहा भरा विशाल मुख्य-मार्ग होगा।

यह भी पढ़े: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अब लगेगा 10 हजार का जुर्माना, 30 साल बाद संशोधन के लिए लोकसभा में बिल पेश

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

उन्होंने कहा, हम अपनी जमीन बिल्डरों तथा निवेशकों को नहीं दे रहे। हमारी उस क्षेत्र के विकास की योजना है। हम हरित, स्मार्ट सड़कें बना रहे हैं जो मरीन ड्राइव से बड़ी होंगी। हम बुर्ज खलीफा से बड़ा ऐतिहासिक यादगार चिन्ह बनाना चाहते हैं। योजना तैयार है सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।

गडकरी कहा, मुंबई में हम सबसे बड़े भू मालिक हैं। प्रसिद्ध ताज होटल, द बैलार्ड एस्टेट, रिलायंस की बिल्डिंग, हम (MBPT) उसके स्वामी हैं। हमारी इस बड़ी जमीन का बंदरगाह के साथ विकास करने की योजना है। मंत्री ने कहा कि योजना तैयार है और इसके लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।

यह भी पढ़े: 12 प्रमुख बंदरगाह जुटा सकते हैं 50,000 करोड़ रुपए का विदेशी ऋण, बुनियादी ढांचे को मिलेगा बल

बेकार पड़ी औद्योगिक जमीन का इस्तेमाल जरूरी

गडकरी का मानना है कि मुंबई पोर्ट ट्रस्ट शहर का सबसे बड़ा भू स्वामी है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की बेकार पड़ी औद्योगिक जमीन के जरिए गडकरी अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा