1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: GST बैठक से पहले पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए शुक्रवार को घोषित तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: GST बैठक से पहले पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए शुक्रवार को घोषित तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 17, 2021 08:05 am IST,  Updated : Sep 17, 2021 08:05 am IST

17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। दूसरी ओर बीते 12 दिनों से तेल के भाव स्थिर हैं।

 Petrol-Diesel Price: GST बैठक से पहले...- India TV Hindi
 Petrol-Diesel Price: GST बैठक से पहले पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए शुक्रवार को घोषित तेल के दाम 

Petrol-Diesel Price: वित्त मंत्री की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों की जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने पर बात हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार (17 सितंबर 2021)को सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत दी है। तेल कंपनियों ने आज 12वें दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। दूसरी ओर बीते 12 दिनों से तेल के भाव स्थिर हैं। लगातार 12वें दिन गुरुवार (17 सितंबर 2021)को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। 

आपको बता दें कि IOCL की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया है। 

अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें 

कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा