1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर लगा विराम, जानिए आज के भाव

पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर लगा विराम, जानिए आज के भाव

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2019 11:02 am IST,  Updated : Jan 08, 2019 11:02 am IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद भावों में बहरहाल मजबूती बनी हुई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल की हालिया तेजी से आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि हो सकती है।

पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर लगा विराम, जानिए आज के भाव- India TV Hindi
पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर लगा विराम, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर विराम लगने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई थी। 

हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद भावों में बहरहाल मजबूती बनी हुई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल की हालिया तेजी से आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि हो सकती है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें यथावत 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज गईं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना बदलाव के क्रमश: 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में सोमवार को 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था। चारों महानगरों में डीजल के दाम में भी आठ पैसे की वृद्धि की गई थी।

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 68.79 रुपये, 68.66 रुपये, 70.03 रुपये और 69.82 रुपये प्रति लीटर रहीं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम क्रमश: 61.93 रुपये, 61.80 रुपये, 62.75 रुपये और 62.54 रुपये प्रति लीटर रहे।

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में क्रमश: 64.79 रुपये, 68.66 रुपये, 72.67 रुपये, 71.52 रुपये और 69.28 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। इन पांचों शहरों में डीजल के भाव क्रमश: 59.28 रुपये, 61.82 रुपये, 65.52 रुपये, 63.46 रुपये और 64.61 रुपये प्रति लीटर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा