1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: क्रूड में उछाल के बीच पेट्रोल डीजल में मिली राहत, क्या रही आज कीमतें

Petrol Diesel Price: क्रूड में उछाल के बीच पेट्रोल डीजल में मिली राहत, क्या रही आज कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2021 10:02 am IST,  Updated : Aug 01, 2021 10:02 am IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए हैं।

पेट्रोल और डीजल...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल कीमतों में राहत Image Source : BUSINESS

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का रुख है। तेल कीमतों पर बढ़ते दबाव के बीच रविवार को पेट्रोल और डीजल  कीमतों में बढ़त से राहत मिली है। ये लगातार 15वां दिन है जब तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि तेल कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तरों पर बनी हुई हैं।  

पेट्रोल डीजल कीमतों पर बढ़ा दबाव

कच्‍चे तेल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होने के साथ ही इस बात की गुंजाईश कम है कि निकट भविष्‍य में ईंधन की कीमतें कम होंगी। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। यह बीते बुधवार की कीमत के मुकाबले 0.28 डॉलर ज्यादा है। वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी 0.33 डॉलर चढ़ गया। 

कहां पहुंचे पेट्रोल और डीजल के दाम

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल

दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर
पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए हैं। 1 मई को जहां दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। वही आज 101.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इस प्रकार 12 हफ्ते से कम के वक्त में पेट्रोल में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसी तरह, राजधानी में डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा