1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के साथ मुक्त व्यापार संधि को लेकर कोई बुनियादी एतराज नहीं, अमेरिका की 20 देशों के साथ है संधि

भारत के साथ मुक्त व्यापार संधि को लेकर कोई बुनियादी एतराज नहीं, अमेरिका की 20 देशों के साथ है संधि

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 26, 2017 05:29 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 05:29 pm IST

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रोज ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन को भारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार संधि के विचार को लेकर बुनियादी कोई आपत्ति नहीं है।

भारत के साथ मुक्त व्यापार संधि को लेकर कोई बुनियादी एतराज नहीं, अमेरिका की 20 देशों के साथ है संधि- India TV Hindi
भारत के साथ मुक्त व्यापार संधि को लेकर कोई बुनियादी एतराज नहीं, अमेरिका की 20 देशों के साथ है संधि

वैसे हाल के वर्षों में इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है लेकिन पिछली अमेरिका सरकार भारत अमेरिका मुक्त व्यापार संधि के विचार को लेकर खुली थी। सितंबर, 2013 में दक्षिण एवं मध्य एशिया की प्रभारी सहायक विदेश मंत्री निशा देशाई बिस्वाल ने कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सीनेटर जॉन मैक्कन से कहा था, मैं समझती हूं कि (एफटीए) एक ऐसी चीज है जिसे भविष्य में हम बहुत महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम के रूप में देखते हैं। कुछ संरक्षण शुल्कों और व्यापार बाधाओं के संदर्भ में अमेरिका और भारत के बीच निश्चित ही कुछ चिंताएं हैं और हम सोचते हैं कि भारत को उसका समाधान करने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा