1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 5.70 रुपए महंगा, सब्सिडी वाले सिलेंडर के भाव में मामूली बदलाव

बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 5.70 रुपए महंगा, सब्सिडी वाले सिलेंडर के भाव में मामूली बदलाव

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 01, 2019 11:00 am IST,  Updated : May 01, 2019 11:02 am IST

सरकार एक वित्त वर्ष में एक परिवार को केवल 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा की जाती है।

Indane Oil- India TV Hindi
Indane Oil Image Source : INDANE OIL

नई दिल्‍ली। अप्रैल के बाद लगातार दूसरे महीने यानि मई में भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 5 रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में मामूली बदलाव आया है। इंडियन ऑयल ने बुधवार को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा की। इसके अनुसार दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की नई कीमत 712.50 रुपए होगी, जो अप्रैल में 706.80 रुपए थी।

इसी प्रकार दिल्‍ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत मई में मामूली 28 पैसे बढ़कर 496.14 रुपए हो गई है, जो मई में 495.86 रुपए थी। कोलकाता में सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत मई में 499.29 रुपए होगी, जो अप्रैल में 499.00 रुपए थी। मुंबई में नई कीमत 493.86 रुपए होगी, जो अप्रैल में 493.57 रुपए थी। चेन्‍नई में नई कीमत 484.02 रुपए होगी, जो अप्रैल में 483.74 रुपए थी।

New LPG Rate
Image Source : NEW LPG RATE New LPG Rate

सरकार एक वित्‍त वर्ष में एक परिवार को केवल 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सीधे उपभोक्‍ता के बैंक खाते में जमा की जाती है। सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्‍या समाप्‍त होने के बाद उपभोक्‍ता को बाजार मूल्‍य पर ही सिलेंडर खरीदना होता है।

LPG rate april
Image Source : LPG RATE APRILLPG rate april

इंडियन ऑयल हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को संशोधित करती है। इंडियन ऑयल ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी संशोधन किया है। दिल्‍ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1328.00 रुपए होगी, जो अप्रैल में 1305.67 रुपए थी।

इसी प्रकार कोलकाता में नई कीमत 1376.00 रुपए होगी, जो अप्रैल में 1354.80 रुपए थी। मुंबई में नई कीमत 1275.00 रुपए होगी, जो अप्रैल में 1253.61 रुपए थी। चेन्‍न्‍ई में नई कीमत 1427.00 रुपए होगी, जो इससे पहले अप्रैल में 1405.45 रुपए थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा