1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सब्सिडी वाले LPG की कीमत 2.08 रुपए बढ़ी, गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर हुआ 42.50 रुपए महंगा

सब्सिडी वाले LPG की कीमत 2.08 रुपए बढ़ी, गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर हुआ 42.50 रुपए महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2019 11:18 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 11:18 pm IST

एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह वृद्धि तीन माह तक लगातार कटौती के बाद की गई है। आईओसी ने बयान में कहा है कि ईंधन का बाजार मूल्य बढ़ने पर पड़ने वाले टैक्स प्रभाव से कीमतों में यह वृद्धि हुई है।

LPG Cylinder- India TV Hindi
LPG Cylinder Image Source : LPG CYLINDER

नई दिल्‍ली। गुरुवार को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बताया कि सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत 2.08 रुपए प्रति सिलेंडर और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी का दाम 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह वृद्धि तीन माह तक लगातार कटौती के बाद की गई है। आईओसी ने बयान में कहा है कि ईंधन का बाजार मूल्‍य बढ़ने पर पड़ने वाले टैक्‍स प्रभाव से कीमतों में यह वृद्धि हुई है।

1 मार्च से राष्‍ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम का सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 495.61 रुपए होगी, जो वर्तमान में 493.53 रुपए है। इससे पहले पिछले तीन महीनों के दौरान प्रति सिलेंडर 13.39 रुपए की कटौती की गई थी।

आईओसी ने बताया कि गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई और दिल्‍ली में इसकी नई कीमत 701.50 रुपए होगी। सभी एलपीजी उपभोक्‍ताओं को बाजार मूल्‍य पर एलपीजी सिलेंडर खरीदना होता है। हालांकि, सरकार एक साल में प्रति परिवार 12 सिलेंडर सब्सिडी के साथ उपलब्‍ध कराती है। सब्सिडी की राशि उपभोक्‍ता के सीधे बैंक एकाउंट में जमा की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा