1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट से पहले आई खुशखबरी, बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 30 रुपए सस्‍ता

बजट से पहले आई खुशखबरी, बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 30 रुपए सस्‍ता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 31, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 08:35 pm IST

कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत घटने और डॉलर-रुपए विनिमय दर के मजबूत होने से रसोई गैस की कीमतों में यह कमी आई है।

LPG Price- India TV Hindi
LPG Price Image Source : LPG PRICE

नई दिल्‍ली। बजट से पहले आम जनता को राहत मिली है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने गुरुवार को एलजीपी सिलेंडर की नई संशोधित दरों की घोषणा की है। आईओसी ने कहा है कि सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1.46 रुपए प्रति सिलेंडर और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 30 रुपए घट गई है।

आईओसी ने अपने एक बयान में कहा है कि दिल्‍ली में एक फरवरी 2019 से बिना सब्सिडी वाले एलजीपी सिलेंडर की कीमत 30 रुपए घट जाएगी। कंपनी ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत घटने और डॉलर-रुपए विनिमय दर के मजबूत होने से रसोई गैस की कीमतों में यह कमी आई है।

नए संशोधन के बाद, दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 659 रुपए होगी, जो कि पहले 689 रुपए प्रति सिलेंडर थी। इसी प्रकार सब्सिडी वाले एलपीजी सि‍लेंडर की कीमत 493.53 रुपए प्रति सिलेंडर होगी, जो कि जनवरी में 494.99 रुपए थी।

सब्सिडी वाले सिलेंडर की शेष कीमत (165.47 रुपए प्रति सिलेंडर) का वहन सब्सिडी के रूप में केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा और सिलेंडर खरीदने और उसकी आपूर्ति होने के बाद यह सब्सिडी उपभोक्‍ता के बैंक एकाउंट में जमा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा