1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत ऊंची छलांग लगाने को तैयार, चालू वित्‍त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 8.0 फीसदी रहने का अनुमान

भारत ऊंची छलांग लगाने को तैयार, चालू वित्‍त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 8.0 फीसदी रहने का अनुमान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 28, 2016 06:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 06:40 pm IST

भारत सामान्य मानसून के साथ वृद्धि के मामले में ऊंची छलांग लगाने को तैयार है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 8.0 फीसदी तक पहुंच सकती है।

भारत ऊंची छलांग लगाने को तैयार, चालू वित्‍त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 8.0 फीसदी रहने का अनुमान- India TV Hindi
भारत ऊंची छलांग लगाने को तैयार, चालू वित्‍त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 8.0 फीसदी रहने का अनुमान

नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज कहा कि भारत सामान्य मानसून के साथ वृद्धि के मामले में ऊंची छलांग लगाने को तैयार है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 8.0 फीसदी  तक पहुंच सकती है।

दास ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत वृद्धि के लिहाज से ऊंची छलांग लगाने को तैयार है। पिछले वर्ष में हमने 7.6 फीसदी वृद्धि हासिल की। इस साल मानसून सामान्य रहने की मुझे उम्मीद है। इसके साथ हमारी 8.0 फीसदी वृद्धि पर नजर है। वित्त वर्ष 2015-16 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.6 फीसदी रही। आर्थिक समीक्षा में चालू वित्त वर्ष में वृद्धि 7 से 7.75 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि रिजर्व बैंक ने 7.6 फीसदी का अनुमान व्यक्त किया है।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के निर्णय से मुद्रा तथा इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के संदर्भ में दास ने कहा कि यह कुछ समय के लिए बना रहेगा लेकिन भारत स्थिति से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। इसी कार्यक्रम में डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से स्टार्ट-अप के लिए टैक्‍स अवकाश बढ़ाकर सात साल करने को कहा है। इसका मकसद उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। अभिषेक ने कहा, जो टैक्‍स लाभ दिया गया है, वह 3 से 5 साल के लिए है। हमने वित्त मंत्रालय से इसे बढ़ाकर सात साल करने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा