1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. US की तरफ से प्रतिबंध जारी रहने के बाद किम मजबूत कर रहा है चीन से रिश्‍ते, व्यापार बढ़ाने के लिए किया सीमा का दौरा

US की तरफ से प्रतिबंध जारी रहने के बाद किम मजबूत कर रहा है चीन से रिश्‍ते, व्यापार बढ़ाने के लिए किया सीमा का दौरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 30, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 06:12 pm IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने बीजिंग के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के स्पष्ट प्रयास में चीन से सटी अपनी देश की सीमा से लगे एक इलाके का दौरा किया। आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक, किम ने उत्तरी प्योंगान प्रांत में सिंडो प्रदेश स्थित चीनी बागान का दौरा किया।

Kim Jong Un- India TV Hindi
Kim Jong Un

सियोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने बीजिंग के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के स्पष्ट प्रयास में चीन से सटी अपनी देश की सीमा से लगे एक इलाके का दौरा किया। आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक, किम ने उत्तरी प्योंगान प्रांत में सिंडो प्रदेश स्थित चीनी बागान का दौरा किया। इस प्रांत की सीमा चीन के लियाओनिंग प्रांत से सटी हुई है।

इस क्षेत्र में ह्वांगकुमप्योंग द्वीप भी शामिल है, और इस क्षेत्र का दौरा देश का शीर्ष नेतृत्व शायद ही करता है। इस द्वीप पर प्योंगयांग और बीजिंग द्वारा संयुक्त आर्थिक परियोजना लगाई गई थी, जिसे 2013 में चीन के करीबी नेता किम के चाचा जांग सोग-थएक को फांसी दिए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

यह द्वीप यालु नदी के तट पर स्थित है, जो दोनों देशों में बहती है। द्वीप समानों के व्यापार के लिए समर्पित एक विशेष आर्थिक क्षेत्र का काम कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा